फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर : वर्चस्व की लड़ाई में खूनी संघर्ष, फायरिंग और मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Mar 2022 08:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

हयातपुरा निवासी मुनीश शर्मा और चंदन मिश्रा में कुछ दिन पहले बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था। मामूली बात को वर्चस्व की लड़ाई बनाते हुए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने फायरिंग करने के बाद मारपीट कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के हयातपुरा क्षेत्र में दो पक्ष के युवकों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने में मामले को लेकर एक पक्ष की ओर से तहरीर दी गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे व करातूस बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हयातपुरा निवासी मुनीश शर्मा और चंदन मिश्रा में कुछ दिन पहले बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया था। मामूली बात को वर्चस्व की लड़ाई बनाते हुए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हयातपुरा के चंदन ने अपने साथी राजू कठेरिया और दीपक कुमार उर्फ शाका के साथ मुनीश शर्मा के घर पर फायरिंग करने के बाद मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी। 

कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की गिरफ्तारी को टीम लगा दी गईं थीं। जिससे तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं, एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर खन्नौत नदी के किनारे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन तमंचे, तीन कारतूस व खोखा बरामद हुआ। आरोपी चंदन मिश्रा पर लूट, हत्या के प्रयास के छह मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें