दो साल पूर्व भी नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था युवक
दो साल पूर्व कांट के कमलनैनपुर गांव का एक युवक नकली नोटों के साथ पकड़ा गया था। वह भी दिल्ली से ही नकली नोट लेकर आता था और ट्रक चालकों व ढाबों पर आने-जाने वालों को चला देता था। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली से आने वाले ट्रक चालकों से पूछताछ की थी, लेकिन कुछ दिन बाद मामला शांत हो गया था।
मेले में नकली नोट चलाने आए थे बरेली के दो युवक
अक्तूबर सन 2023 में नकली नोट लेकर रामलीला मेले में पहुंचे बरेली के दो युवकों को मीरानपुर कटरा पुलिस ने पकड़ लिया था। दोनों के पास से 15 हजार 200 रुपये के नकली नोट बरामद हुए थे। दोनों ने बरेली के सोनू नाम के युवक से खरीदकर लाना स्वीकार किया था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में बरेली भी भेजी गई थी।