फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जलालाबाद में सड़क पर सांड़ से टकराई बाइक, मामा की मौत, भांजा भी घायल

Tue, 09 Sep 2025 05:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में छुट्टा पशु हादसे का कारण बन रहे हैं। जलालाबाद में सोमवार रात मदनापुर रोड पर सांड़ से बाइक टकरा गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। उसका भांजा घायल हो गया। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जलालाबाद में मदनापुर रोड पर सोमवार रात सांड़ से टकराए बाइक सवार हरदोई जिले के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गधेंडा गांव निवासी सोनेलाल (39 वर्ष) की मौत हो गई। बाइक चला रहा उनका भांजा अनुराग घायल हो गया।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि सोनेलाल 15-20 दिन पूर्व बहन अनीता के घर तिलहर थाना क्षेत्र के जनीयूरी गांव आए हुए थे। सोमवार की रात सोनेलाल अपने भांजे अनुराग के साथ बाइक से घर के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह जलालाबाद थाना क्षेत्र में मदनापुर रोड पर पहुंचे। इस बीच उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई।

पति का शव देख बिलख पड़ी पत्नी 
हादसे में दोनों मामा-भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां उनकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचीं नीतू देवी अपने पति के शव को देखकर बिलख पड़ीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से पिता को तड़पता देख बचाने दौड़ी बेटी... दोनों की मौत

साथ में आईं महिलाओं ने नीतू को संभाला और दिलासा दिया। परिजनों ने बताया कि उनके सात बेटे और दो बेटियां हैं। इनकी जिम्मेदारी नीतू के कंधों पर आ गई है। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुगम राह में गतिरोध पैदा कर रहे छुट्टा पशु
छुटटा पशु सड़कों पर डेरा जमाकर सुगम राह में गतिरोध पैदा कर रहे हैं। अगर रात के अंधेरे में सड़कों पर संभल कर नहीं चलें तो छुट्टा पशुओं से टकराना तय है। कई लोगों की इनके झुंड से टकराकर मौत हो चुकी है। तमाम लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
जैतीपुर क्षेत्र के बैसरा गांव के पास मंगलवार को सुबह बाइक से खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करने जा रहे गांव के सुनील कुमार सामने से आई बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक समेत दूसरा युवक भाग गया। जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे सुनील के घर वाले उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने सुनील को प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस को अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें