फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में डूबकर दो बच्चियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर क्षेत्र के थरिया गांव में शौच के लिए गईं दो बच्चियों की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। थरिया निवासी श्यामू की चार वर्षीय बेटी रागिनी और सुरेंद्र की चार साल की बेटी लक्ष्मी बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के बाहर शौच के लिए गईं थीं।
विज्ञापन

थरिया निवासी श्यामू की चार वर्षीय बेटी रागिनी और उसी के उम्र की सुरेंद्र की बेटी लक्ष्मी बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे गांव के बाहर शौच के लिए घर से निकलीं थीं। दोनों बच्चियां काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजन ने तलाशना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक परिजन दोनों को ढूंढते रहे, लेकिन बच्चियों का पता नहीं चल सका। तभी उन्हें किसी ग्रामीण ने बताया कि उसने बच्चियों को गांव से करीब 50 मीटर दूर एक गड्ढे की तरफ जाते देखा था। इस पर परिजन दौड़कर गड्ढे के पास गए। जहां गड्ढे में पानी पर दोनों बच्चियां उतारती हुई मिलीं। परिजन ने गड्ढे में घुसकर फौरन दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चियों की सांसे थम चुकी थीं।
ग्रामीणों के मुताबिक गड्ढे में बारिश का पानी भरा है। शौच करने के लिए बच्चियां गड्ढे के पास गईं होंगी। तभी पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गईं होंगी। आशंका है कि एक-दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों बच्चियां डूब गईं। सूचना पर पहुंची मिर्जापुर थाने की पुलिस ने बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बताया जा रहा है कि आसपास के क्षेत्र में खनन माफिया अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हैं। खनन से किए गए गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से हादसे होते रहते हैं। हालांकि इसके बारे में कोई खुलकर बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें