फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहिया निकल जाने से अनियंत्रित हुई वैन पलटी, युवक की मौत

विज्ञापन
मृतक जुनैद का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। रविवार देर रात एक दंपती परिवार के अन्य लोगों के साथ शाहजहांपुर के होटल से खाना खाकर मारुति ईको वैन से अपने घर तिलहर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर बंथरा के समीप गाड़ी का पहिया निकल जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति-पत्नी समेत पांच लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर पति-पत्नी को बरेली के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मोहल्ला नितगंजा निवासी डॉ. शादाब अपनी पत्नी निशा और मोहल्ला दिलाजाक निवासी अपने भांजे जुनैद और परिवार के तीन अन्य लोगों के साथ रविवार देर शाम ईको वैन से शाहजहांपुर होटल में खाना खाने गए थे। एसआई राजेश कुमार ने बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे शादाब खुद वैन चलाकर अपने घर लौट रहे थे। वैन की अगली सीट पर 22 वर्षीय भांजा जुनैद बैठा था। हाईवे पर गांव बंथरा स्थित आधुनिक ढाबा से कुछ दूरी पर वैन का अगला पहिया निकल जाने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटते हुए खाई में चली गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद गाड़ी में बैठे सभी लोग घायल हो गए। ढाबे पर बैठे लोग दौड़ पड़े। तत्काल सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। इस दौरान गाड़ी की अगली सीट पर बैठे जुनैद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी चला रहे जुनैद के मामा डॉ. शादाब और उनकी पत्नी 24 वर्षीय हिना, 22 वर्षीय कुमारी निशा, 20 वर्षीय निहाल निवासी मोहल्ला दिलाजाक और 18 वर्षीय सोनू निवासी मोहल्ला निजामिया तलैया घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल शादाब और उनकी पत्नी हिना को परिजन बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। दोनों को आईसीयू वार्ड में रखा गया है और हालत गंभीर बताई गई है। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जुनैद चार बहनों में अकेला बड़ा भाई था। एसपी एस आनंद ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-
जुनैद की मौत से टूटा परिवार पर दुखों का पहाड़
जुनैद की मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपनी चार बहनों में अकेला बड़ा भाई था। परिवार का चिराग बुझ जाने से घर में कोहराम मचा हुआ है। जैसे ही बेटे की मौत की खबर घर पर पहुंची, मां शबीना और पिता मोहम्मद उमर गश खाकर गिर पड़े। उसकी 17 वर्षीय बहन शहरीन, 15 वर्षीय मंतसा, 12 वर्षीय अलवीना और 8 वर्षीय मिशवा का रो-रोकर बुरा हाल है। देर शाम उसके शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
जुनैद दिल्ली में सिलाई करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अभी ईद पर दिल्ली से अपने घर आया था।
---
बंडा में बाइकें टकराने से छह लोग घायल, एक रेफर
पुवायां । मजदूरी करके घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की बाइक सामने आ रही एक बाइक से टकरा गई। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है ।
सोमवार देर शाम कस्बा बंडा के मोहल्ला मुरादपुर निवासी सोनू बाइक से मोहल्ले के ही मुस्तफा और छोटे के साथ गांव गहलुईया से मजदूरी करके घर लौट रहा था। उधर गांव भूड़ा निवासी धर्मपाल बाइक से गांव के ही अनिल और गांव पिपरिया घासी निवासी विक्रम के साथ जनपद पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव ज्ञानपुर में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। गांव रनमस्तपुर बुजुर्ग के पास दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हो गए। सूचना पर यूपी-112 पुलिस ने घायलों को बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया। सोनू की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें