शाहजहांपुर के एक बरात घर पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी ने अब नगर निकाय के चुनाव पूरी दमदारी से लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के निर्देश पर जनपद के संगठन निर्माण प्रभारी निर्मल मिश्रा ने शहर के एक बरात घर में नगर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें नगर निगम के सभी 60 वार्ड में अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नगर निगम का चुनाव लड़ना चाहता है, वह पार्टी में शामिल होकर चुनाव लड़े और पार्टी को मजबूत करे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी नगरवासियों से भी इसी आशय की अपील करने के निर्देश दिए कि वह निकाय चुनाव में पार्टी को वोट देकर समर्थन करें। इस दौरान नगर विधानसभा के संगठन निर्माण प्रभारी राजीव कुमार यादव, कीर्तिमान प्रकाश च्यवन, विशंभर दयाल शर्मा, जेबी सिंह, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, महेंद्र चावला, मोहम्मद हारून, प्रशांत कुमार कश्यप, मोहम्मद अहमद खां, प्रशांत कुमार मिश्रा, वीपी सिंह, राम प्रसाद, अब्दुल्ला सकलैनी, चांद साबरी, सिद्धांत अरोड़ा, ऋतिक शुक्ला, जुल्फिकार अली, तहसीन खां आदि मौजूद रहे।