फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत पर जाते समय तालाब में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के गांव टिकरी निवासी मदन लाल के 17 वर्षीय पुत्र संजीत की तालाब में डूबने से मौत हो गई। खेत की रखवाली करने जाते समय उसका पैर फिसल गया था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाला संजीत बुधवार को अपना खेत देखने जा रहा था। पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। तैरना नहीं आने की वजह से उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजन को चिंता हुई। उन्होंने तलाश शुरू की।
करीब डेढ़ घंटे के बाद शव पानी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। संजीत ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से मां सुशीला के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें