खुटार। गांव सराय में छह मई को बरातियों सेे हुई मारपीट के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव हीरपुर निवासी मदनलाल ने बताया कि गांव के राजेंद्र कुमार के पुत्र संजीव कुमार की बरात छह मई को दिन में गांव सराय गई थी। बराती खाना खाने पहुंचे तो वधू पक्ष के लोग किसी बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। वर पक्ष से ओमकार, धर्मपाल, हरिओम, दामोदर, धर्मवीर, राजकुमार, गुल्लू, रजनीश, सुधीर, सूरज आदि ने बीचबचाव कर दिया था। इस बात से वधू पक्ष के लोग नाराज हो गए। बरात वापस जाते समय वधू पक्ष के जयकरन, लक्की, अरुण, करन आदि ने बरातियों को घेर लिया और मारपीट की थी।
पिटाई से दामोदर, ओमकार, हरिओम, धर्मपाल, धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लोगों के आने पर आरोपी भाग निकले थे। इलाज आदि के कारण वह रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ सके थे। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद