फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में चौड़ा होगा खुटार मार्ग, अतिक्रमण पर लगाए लाल निशान

Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां में अतिक्रमण चिह्नित करने के दौरान अ​धिकारियों से नोकझोंक करते लोग। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। एनएचएआई की ओर से मंगलवार को खुटार रोड पर अतिक्रमण चिह्नित कर लाल निशान लगाए गए। इससे स्थानीय लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

कस्बे में लगभग सभी मार्गों पर अतिक्रमण है। बंडा, खुटार और शाहजहांपुर मार्ग नेशनल हाईवे के अधीन हैं। इन मार्गों पर तो लोगों ने काफी जगह पर अवैध कब्जा कर रखा है। नाले के ऊपर तक निर्माण कराए गए हैं। मंगलवार को नायब तहसीलदार पंकज कुमार, ईओ सत्येंद्र कुमार एनएचएआई टीम और पुलिस के साथ खुटार रोड पर जांच करने के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने पैमाइश कर लाल निशान लगाने शुरू किए तो कुछ लोगों की टीम से नोकझोंक हो गई।
कई लोगों ने कोर्ट से स्टे की बात कही तो कुछ लोगों ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से उन्हें दुकान का आवंटन हुआ है। ईओ ने बताया कि एनएचएआई की ओर से मार्ग का चौड़ीकरण किया जाना है। इस कारण अतिक्रमण हटाने के लिए निशान लगाए गए हैं। जहां अतिक्रमण चिन्हित किया गया है, उनको नोटिस दिया जाएगा। नोटिस का जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
नया निर्माण रुकवाने की नहीं समझी जरूरत
एक तरफ रोड के चौड़ीकरण के लिए राजस्व कर्मी लाल निशान लगा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर खुटार रोड पर निर्माण भी चल रहा है। बस स्टैंड के पास एक स्थान पर तो जिस स्थान तक लाल निशान लगाए गए हैं, उसके ऊपर ही कार्य कराया जा रहा है। लोगों का कहना था कि जब यह चिह्नित कर लिया गया है कि कहां तक अतिक्रमण है तो निर्माण क्यों नहीं रुकवाया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटवाने के लिए टीम भेजी गई थी। पहले दिन अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं और लाल निशान लगवा दिए गए हैं। कब्जेदारों को सूची बनाकर नोटिस जारी किया जाएगा। 14 दिन में नोटिस का जवाब देना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चित्रा निर्वाल, एसडीएम, पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें