फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के कारण इंसान सही और गलत का फर्क भूल जाता है : डॉ. आलोक

विज्ञापन
एसएस कॉलेज के एनएसएस शिविर में स्वंयसेवियों को संबोधित करते शिक्षक - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बुधवार को नवादा इंदेपुर में नशा मुक्त कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवियों ने पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से लोगों को नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि नशे की शुरुआत पहले मजे और मित्रों के साथ जश्न से होती है। धीरे धीरे इंसान नशे के जाल में फंसता चला जाता है और फिर उससे निकल नहीं पता। नशे के कारण इंसान सही और गलत का फर्क भूल जाता है।
विशिष्ट अतिथि कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप अवस्थी ने कहा कि लोग अपने दुखों को भुलाने के लिए शराब का सहारा लेते हैं, जिसमें न उनका भला होता है न परिवार का और न समाज का लाभ है। बेसिक शिक्षा विभाग से प्रियंका चौधरी ने कहा कि जिंदगी में मनुष्य को खुशियां और ज्ञान बांटना चाहिए। इस मौके पर शिवेंद्र मिश्रा, यती दीक्षित, वैभव गुप्ता, दामिनी शुक्ला, निहारिका कुशवाहा, अलका सिंह, अभिषेक मिश्रा, पूर्ति खन्ना, स्मृति, प्रवीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें