पुवायां। क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी लालमन का गांव बगड़ेर में खेत है। धान की कटाई होने के बाद लालमन ने रविवार को पराली जला दी। जानकारी पाकर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझवाया।
एसडीएम चित्रा निर्वाल ने बताया कि किसान से पांच हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। उन्होंने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए गांव में चौपाल लगाई जा रही है। संवाद