फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: धान के खेतों से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचा बीमार अजगर

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में अजगर को देखता युवक। स्रोत: वीडियो ग्रेब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। खुदागंज मार्ग के किनारे जल्लापुर और कपूरनगला गांव के किसानों ने रविवार को सुबह धान के खेत में एक अजगर को देखा तो दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने उसे खेत से निकालने की कोशिश की तो वह वहां से निकलकर मुख्य मार्ग पर आ गया। कुछ देर बाद अजगर अचेत हो गया और हिलाने का प्रयास करने पर भी शांत पड़ा रहा।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर वहां वन विभाग के तिलहर सर्किल के रेंजर अनिल कुमार, डिप्टी रेंजर अमित शर्मा और वन दरोगा श्याम सिंह पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ने के बाद एक बोरी में रखकर स्थानीय पशु चिकित्सालय और बाद तिलहर पशु चिकित्सालय ले गए।
रविवार का अवकाश होने के कारण दोनों जगह पशु चिकित्सालय बंद मिलने पर विभागीय टीम उसे लेकर तिलहर रेंज कार्यालय पहुंची। वहां स्थानीय पशु मित्र अरविंद कुमार को बुलाया। पशुमित्र ने मोबाइल पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेश गौड़ को अजगर के लक्षण बताए। इस पर पशु चिकित्सक ने अजगर को बीमार बताते हुए पशुमित्र को उसके इलाज के बारे में दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बाद में पशुमित्र ने डॉक्टर से मिले निर्देशों के अनुसार अजगर का उपचार शुरू किया। पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि अजगर ने कोई जहरीला शिकार खा लिया है और इसी वजह से वह बीमार हो गया है। वन रेंजर ने बताया कि विभाग की टीम अपनी देखरेख में बीमार अजगर का इलाज करा रही है। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें