फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल जा रहे बालक को कुत्तों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुदागंज। अकबरी गांव निवासी मुनासिब के कक्षा दो में पढ़ने वाले बेटे अली हैदर को बृहस्पतिवार को सुबह खाद के गोदाम के पास कुत्तों ने घेर लिया। वह पढ़ने के लिए पास के एक स्कूल जा रहा था। कुत्तों के दौड़ाने पर बालक घबराकर चीखने लगा। इस पर आसपास के दुकानदारों ने ईंट-पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव और आसपास के इलाकों में कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ गई है। इस वजह से बच्चों और राहगीरों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। खासकर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे कुत्ताें से बहुत परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से कुत्तों को पकड़ कर निर्जन स्थान पर भेजे जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें