घटना आठ मई की शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की एक बच्ची अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान गांव का ही रहने वाला एक 13 साल का किशोर बच्ची को टॉफी खिलाने का झांसा देकर अपने घर ले गया। घर में ले जाकर उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के न दिखने पर उसकी मां उसे ढूंढ़ने लगी। रास्ते में उसे बच्ची दिखाई दी। बच्ची ने मां को मामले की जानकारी दी।
आरोप है कि पीड़िता की मां जब आरोपी किशोर के घर शिकायत करने पहुंची तो परिजन झगड़ा करने लगे। पीड़िता की मां का कहना है कि किशोर के परिजन अपने लड़के की गलती मानने की जगह उससे मारपीट करने लगे। शुक्रवार को थाने पहुंची पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।