फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच एमवीए को हटाकर दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया

विज्ञापन
बहादुरगंज उपकेंद्र पर नए ट्रांसफॉर्मर को उठाता हाइड्रा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के बहादुरगंज उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को क्षमतावृद्धि का कार्य कराया गया। निगम ने पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर हटाकर दस एमवीए का लगवा दिया। यहां पर कुल 20 एमवीए के क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर लग गए हैं।
विज्ञापन

बहादुरगंज उपकेंद्र पर करीब नौ हजार उपभोक्ताओं को आपूर्ति दी जाती है। उपकेंद्र पर पांच फीडर भी बने हुए हैं। लगातार बढ़ रहे कनेक्शनों को देखते हुए उपकेंद्र की क्षमतावृद्धि का निर्णय किया गया। यहां पर पांच एमवीए के ट्रांसफाॅर्मर को हटाकर दस एमवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी।
बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे से नया ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य हुआ। इसके चलते कुछ फीडरों को बंद करना पड़ा। आगरा से ट्रक में लाए गए ट्रांसफाॅर्मर को दो हाइड्रा मशीनों से उठाकर रखा गया। इस बीच लोगों को टुकड़ाें में आपूर्ति दी गई। ट्रांसफॉर्मर की कीमत एक करोड़ से ज्यादा की है।
विज्ञापन

जेई वर्कशॉप कृष्ण पटेल की निगरानी में शाम पांच बजे तक कार्य पूरा कर लिया गया। जेई आनंद केसरी ने बताया कि कार्य होने से लोगों को लाभ होगा। बेहतर वोल्टेज मिलने के साथ ही लोकल फॉल्ट से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें