फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट में हटाया अतिक्रमण, अब हाईवे के निर्माण में आएगी तेजी

विज्ञापन
कांट में अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
कांट। शाहजहांपुर-जलालाबाद हाईवे के चौड़ीकरण के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को कस्बे में अभायन मोड़ के पास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया गया। अतिक्रमण हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बना हुआ था।
विज्ञापन


कांट-जलालाबाद मार्ग पर बरेली मोड़ से जलालाबाद तक बीच सड़क से 60- 60 फुट तक दोनों तरफ खाली कराकर निर्माण कार्य कराया गया था। कांट में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके चलते कार्य की गति धीमी हो गई। कस्बे में पूर्व में कई बार राजस्व और लोक निर्माण विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, लेकिन विरोध के चलते काम नहीं हाे सका।
बृहस्पतिवार को टीम ने नगर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को शुरू कर दिया। जेसीबी की मदद से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। अवैध कब्जे हटने के बाद निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अहमद मुबीन ने बताया कि कुछ जगह पर अतिक्रमण शेष रहने पर उसे हटाया गया है। अब किसी प्रकार का कहीं भी अतिक्रमण नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें