28.15 करोड़ के 90 विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण
शाहजहांपुर। गांधी भवन में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने महानगर में 28 करोड़ 15 लाख 45 हजार रुपये की लागत के 90 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यस किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में धन की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। नगर विकास मंत्री ने कहा कि जब से शाहजहांपुर नगर पालिका को नगर निगम का दर्जा मिला है यहां विकास तेजी से हो रहा है। शाहजहांपुर का विकास उनके एजेंडा में है।
नगर विकास मंत्री ने 14 वां वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग, अवस्थापना विकास निधि, पंडित दीन दयाल नगर विकास योजना के तहत 21 करोड़ 36 लाख 78 हजार रुपये के 38 विकास कार्यों शिलान्याय करने के साथ छह करोड़ 78 लाख 67 हजार की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। नगर विकास मंत्री ने कहा कि महानगर में पेयजल की समस्या भी आने वाले समय में खत्म हो जाएगी। इसके लिए अमृत योजना के तहत शाहजहांपुर नगर पेयजल पुर्नगठन पर 49:66 करोड़ की लागत से नलकूप, ओवर हेड टैंक बनाने का काम चल रहा है। महानगर की सड़कों का चौड़ीकरण हो चुका है। 95 करोड़ की लागत से रिंग रोड का काम चल रहा है। रिंग रोड बनने के बाद महानगर में ट्रैफिक की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। इससे पहले नगर निगम की ओर से डीएम अमृत त्रिपाठी और नगर आयुक्त विद्या शंकर सिंह ने नगर विकास मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर आदि भी रहे।
गोशालाओं को मदद के लिए मोबाइल नंबर जारी
शाहजहांपुर। शिलान्याय और लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान डीएम अमृत त्रिपाठी ने महानगर में स्वच्छता अभियान की प्रसंशा की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का असर दिख रहा है। जिले में बनाई जा रहीं गोशालाओं के लिए मदद के लिए उन्होंने मोबाइल नंबर भी जारी किया। डीएम ने कहा कि मोबाइल नंबर 8299738528 पर संपर्क करके लोग गायों के लिए रोटी आदि दे सकते हैं। होटल, ढाबा, मैजिर लॉन, सब्जी मंडी आदि में भी संपर्क किया जाएगा। ताकि बचा हुआ भोजन खराब न जाए। इसका सदुपयोग हो सके। डीएम ने गोशालाओं के लिए लोगों से सहयोग का भी आह्वान किया।
--