फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के स्थापना दिवस पर पुरोधा सम्मानिक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सोमवार को स्थापना दिवस गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता रमाकांत अग्रिहोत्री, अजय कुमार वर्मा, भूप सिंह, उमेश चंद्र पाठक को सम्मानित किया गया। बदलते परिवेश में कर्मचारी संगठनों की भूमिका पर विचार गोष्ठी भी की गई।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए इंजीनियर अनिल दीक्षित ने कहा कि 1962 में कर्मचारियों की दुर्गति, छंटनी, कम वेतन आदि समस्याओं को लेकर संगठन की जरूरत महसूस की गई। 26 फरवरी 1966 को कर्मचारी हितों के संघर्ष के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का गठन हुआ। इसके बाद कर्मचारी हितों के लिए संगठन ने लड़ाई शुरू की। आज कर्मचारी संयुक्त परिषद मजबूत है। सरकार इसे तोड़ना चाहती है। ऐसे में संगठनों की भूमिका अहम हो जाती है। कई अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे।
स्थापना दिवस समारोह में 60 से ज्यादा कर्मचारी संगठनों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर अमित सिंह, ओमकार नाथ शुक्ला, भोलानाथ सक्सेना, खालिद मजीद, सोमवाल सिंह, राजीव सिंह, आनंद प्रकाश, दिलीप कपूर, राजेंद्र गंगवार, सुधा सिंह, रामऔतार शर्मा, प्रमोद सिंह, बालेश मिश्रा, संजीव सक्सेना, विष्णु कुमार सिंह, पवन मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें