शाहजहांपुर। यातायात माह में 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने पर 21,558 लोगों का चालान किया गया है। दो करोड़ 23 लाख 26 हजार 500 रुपया जुर्माना लगाया गया। साथ ही 13 लाख 65 हजार 500 रुपया जुर्माना वसूला किया गया। सबसे ज्यादा चालान हेलमेट न लगाने पर किए गए।
एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। 23 दुर्घटना बहुल क्षेत्रों पर सुधार की कार्रवाई की गई। आवश्यक आपदा एवं चेतावनी बोर्ड लगाए गए। कई स्थानों पर अवैध कट बंद कराए गए। ई-रिक्शा के लिए एकल मार्ग व्यवस्था लागू की गई। एसपी ने बताया कि 186 स्थानों पर आमजन के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम किए गए। 38 स्थानों पर यातायात संकेत चिह्न लगाए। 34 स्थानों के गड्ढे भरवाए गए। एसपी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 90 पुलिसकर्मियों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया गया।
चालान की स्थिति
वाहन चालान
- चौपहिया वाहन 1812
- दोपहिया वाहन 17991
- तीन पहिया वाहन 1686
नियम के उल्लंघन पर किए गए चालान
- बिना हेलमेट 15352
-बिना सीटबेल्ट 415
- तीन सवारी 1019
- गलत दिशा 81
- अधिक रफ्तार 223
- नो-पार्किंग 2234
- बिना डीएल 1738
- ड्राइविंग में मोबाइल का इस्तेमाल 94
- प्रेशर हॉर्न/ध्वनि प्रदूषण 92
- नशे में वाहन चलाने पर 26
- वायु प्रदूषण 74