फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली-छठ पूजा के लिए चलेंगी पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 2 नवंबर से शुरू होगा संचालन

Sat, 27 Oct 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दीपावली के साथ ही छठ पूजा भी नजदीक है। दिल्ली से बिहार के बीच चल रहीं ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। दीपावली और छठ पूजा के लिए पूर्वांचल के लोगों को घर पहुंचने में दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने स्पेशल रेलगाड़ियां शुरू की हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक पांच जोड़ी स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन दो नवंबर से 13 नवंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन


त्योहार पर घर जाने और वापसी के लिए यात्री रेलवे आरक्षण काउंटर से इन ट्रेन में आरक्षित सीटें पा सकेंगे। शाहजहांपुर में बड़ी तादाद में पूर्वांचल और बिहार के लोग रहते हैं। स्पेशल ट्रेनों से इन लोगों को त्योहार पर अपने घर जाने में आसानी होगी।

रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर चलाई जाने वाली स्पेशल रेलगाड़ियां गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर समेत बिहार के सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर आदि स्टेशनों पर ठहरेंगी।
विज्ञापन


डउन-04070/अप-04069 यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन-बिहार के मुजफ्फरपुर के बीच चलाई जाएगी। डाउन-04058/अप-04057 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल, डाउन-04060/अप-04059 नई दिल्ली-दरभंगा एसी स्पेशल, डाउन-04074 नई दिल्ली-वाराणसी स्पेशल इस ट्रेन का संचालन दो, चार, छह और नौ नवंबर को होगा।

अप-04074 वाराणसी से दिल्ली जाने वाली इस ट्रेन का संचालन तीन, पांच, सात और 10 नवंबर को होगा। यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन और सुल्तानपुर में ठहराव लेगी। डाउन-04092/अप-04091 यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली-जयनगर के बीच चलाई जाएगी। जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि दो नवंबर से शुरू होने वाली इन रेलगाड़ियों के संचालन के समय में अभी बदलाव किया जाना संभव है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें