फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों और लखनऊ के युवक समेत 172 कोविड से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन तक कोरोना का ग्राफ कम होने के बाद फिर से कोविड के केसों में इजाफा हुआ है। सोमवार को दो बच्चों और लखनऊ के युवक समेत 172 नए कोविड की पुष्टि हुई। इसमें कलक्ट्रेट और विकास भवन के कर्मचारी भी शामिल हैं। सभी को होम आईसोलेट कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम को आई सूची में 24 घंटे में 272 नए केस सामने आए हैं। भावलखेड़ा के एक साल और तीन वर्ष व ददरौल में छह साल के बच्चे में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर जांच कराई थी। तीनों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इसी तरह लखनऊ के राजाजीपुरम कालोनी के 32 वर्षीय युवक का यहां सैंपल लिया गया था। उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। पंजाब एंड सिंध बैंक का कर्मचारी, कृभको श्याम के तीन कर्मचारी, जली कोठी के चार, डीएम कंपाउंड में तीन संक्रमित मिले हैं। वन विभाग के एक कर्मी की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आने पर होम आइसोलेट कर दिया गया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने सभी से अपील की है कि कोविड से बचने के लिए मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें