फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डॉक्टर समेत कोरोना के 159 नए संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर लगातार तेज होती जा रही है। रविवार को सबसे अधिक 159 मरीज सामने आए हैं। अब तक तीसरी लहर में 645 मरीज सामने आ चुके हैं। अधिसंख्य मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार और शनिवार को सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मरीज आ चुके हैं। रविवार को मरीजों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया। 159 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इनमें पुलिस लाइन के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। शहर के दो निजी चिकित्सक जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए। कांट, तिलहर, पुवायां सीएचसी के कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। ग्रामीण इलाके में भी कई कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। जिला कारागार में एक कोरोना संक्रमित मिला है। एक आठ साल का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। डीएम कंपाउंड क्षेत्र में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
एक मेडिकल कॉलेज में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि अभी तक मिले संक्रमितों में सीरियस मरीज नहीं मिले हैं। लोग कोविड टीकाकरण अनिवार्य तौर पर करा लें। मास्क पहनें और दो गज की दूरी के नियम का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें