शाहजहांपुर। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को जनपद से तीन प्रत्याशियों के नामों की अधिकृत घोषणा कर दी। रविवार को जारी हुई प्रत्याशियों की पहली सूची के अनुसार शहर विधानसभा क्षेत्र से आप के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार यादव, ददरौल से महानगर अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह और जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से संतराम सिंह चौहान चुनाव लड़ेंगे।
गत नवंबर माह के दूसरे सप्ताह में आप के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने जिलाध्यक्ष राजीव यादव को शहर विधानसभा क्षेत्र और राजीव सिंह को ददरौल विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नामित किया था। तभी से यह माना जा रहा था कि इन्हीं दोनों पदाधिकारियों को उनके प्रभार वाले क्षेत्रों का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। यह दोनों अपने-अपने क्षेत्रों से पार्टी टिकट के प्रमुख दावेदार भी थे। आप के जिला महामंत्री कीर्तिमान प्रकाश च्यवन के अनुसार अन्य विधानसभा क्षेत्रों से भी चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मिले हैं।
उन्होंने बताया कि शेष तीनों विधानसभा क्षेत्रों केे प्रत्याशियों के नामों की घोषणा दो-तीन दिन में दूसरी सूची जारी होने पर हो जाएगी। महामंत्री च्यवन के अनुसार सभी प्रत्याशी दिल्ली मॉडल जनता के बीच ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की विफलताएं ही पार्टी प्रत्याशियों के प्रमुख मुद्दे होंगे। इसके तहत शिक्षा के क्षेत्र मेें सुधार के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर पर लाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोलने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही आवारा पशुओं से फसलों की हो रही बर्बादी से परेशान किसानों का मुद्दा भी कृषि प्रधान जिले में पार्टी प्रत्याशी जनता के बीच प्रमुखता से उठाएंगे।
जानें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के बारे में
राजीव कुमार यादव
फोटो: 16 एसपीएनपी 55
पिता का नाम--सोहन लाल यादव
जन्म तिथि----09 जून 1970
शिक्षा-----बीएससी
व्यवसाय--मेडिकल, इंजीनियरिंग कोचिंग संचालन
मुख्य आवास----ऐमनजई जलालनगर, शाहजहांपुर
विशेष अभिरुचि---शिक्षण कार्य, समाजसेवा
अन्य जानकारी---वर्ष 2013 से आम आदमी पार्टी में सक्रिय, जिले में संगठन की पहचान बनाकर उसे विस्तार देने मेें अहम भूमिका।
फोटो: 16 एसपीएनपी 56
राजीव कुमार सिंह
पिता का नाम--राजेंद्र सिंह
जन्म तिथि----01 जुलाई 1972
शिक्षा------स्नातक
व्यवसाय-कृषि कार्य
मुख्य आवास----ग्राम ढिपिया (मदनापुर), शाहजहांपुर
विशेष अभिरुचि---सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना, समाजसेवा
अन्य जानकारी---दो वर्ष से पार्टी मेें सक्रिय, राजनीति में आने को छह माह पूर्व कोऑपरेटिव सचिव पद से इस्तीफा दिया। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मदनापुर क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी वीरपाल सागर को भारी मतों के अंतर से जिताया।
फोटो--57
संतराम सिंह चौहान
निर्वाचन क्षेत्र - 132, जलालाबाद
पिता का नाम-स्व. मलिखान सिंह
आयु-68
शिक्षा-परास्नातक, एलएलबी
व्यवसाय-लखनऊ स्थित शिक्षण संस्थान व खेतीबाड़ी
मुख्य आवास-रूपापुर, जलालाबाद
राजनीतिक योगदान- तीन साल से आम आदमी पार्टी के जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र प्रभारी हैं।
विशेेष अभिरुचि- शिक्षण और सामाजिक कार्य
अन्य जानकारी : संतराम ने लखनऊ को अपना कार्यक्षेत्र बनाते हुए कई शिक्षण संस्थान स्थापित किए। मौजूदा समय में वह स्ववित्तपोषित प्रबंधक संघ के प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही खेती-किसानी तथा गांव से जुड़े हुए हैं और लोगों की मूलभूत समस्याओं से अच्छी तरह से वाकिफ होने का दावा कर रहे हैं।
शाहजहांपुर विधान सभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजीव यादव । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद विधान सभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संतराम सिंह चौहान । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR