फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य के लिए 21 शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बालिका सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान का सोमवार से शुभारंभ हो गया। डीएम अमृत त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवा सिम्मी चन्नप्पा ने गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में 31 जुलाई तक प्रभावी रहने वाले अभियान का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 शिक्षकों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्कूल से मिलने वाले संस्कार बच्चों में आदर्श व्यक्तित्व की नींव डालकर उन्हें उन्नति के मार्ग पर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विद्यालयों में नोडल अधिकारी जाकर बालिकाओं को उनके सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देने के साथ उन्हें महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पॉवर लाइन 1090 और टोल फ्री डायल 100 आदि के बारे में बताएंगे। इसी अभियान के तहत सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी बच्चियों को सुरक्षा के टिप्स देंगे।
डीएम ने कहा कि बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे बिठाए जाने से रोकें। किसी स्कूल का वाहन ओवरलोड मिले पर स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल किए बगैर बच्चों को छोड़ने जाने वाले अभिभावकों पर भी कार्रवाई होगी। आज से प्रारंभ हुए वन महोत्सव का उल्लेख करते हुए सभी स्कूलों मेें नक्षत्र वाटिका विकसित किए जाने और गोमती नदी के किनारे स्कूल स्तर पर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिक्षण शुल्क एवं ड्रेस निर्धारण के बारे में डीएम ने अधिकारियों को प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जिस विद्यालय में प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल होता पाया गया, वहां के प्रबंधक पर दंडात्मक कार्रवाई होगी। एसपी डॉ. चन्नप्पा ने अभिभावकों से कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को गाड़ी चलाने को नहीं दें। उन्होंने कहा कि किसी स्कूल वाहन का चालक नशे की हालत मेें पाए जाने पर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, बाल विकास परियोजना की जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, एआरटीओ मनोज वर्मा, जिला वन अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें