फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 बच्चे कोरोना संक्रमित, 159 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक सप्ताह से कोरोना ने बच्चों को जकड़ना शुरू कर दिया। मंगलवार को 14 बच्चों समेत 159 नए कोविड के केस मिले हैं। बच्चों में एक वर्ष से लेकर दस वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं। संक्रमित होने वालों में जेल कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी और कृभको के दो कर्मचारी शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेट कर कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अभी तक 21 से 40 वर्ष की उम्र वाले सबसे ज्यादा संक्रमित हो रहे थे। बच्चे नाम मात्र को संक्रमण की जद में आ रहे थे। लेकिन एक सप्ताह से कोविड ने कम आयु वालों को घेरना शुरू कर दिया। मंगलवार को 24 घंटे की आई रिपोर्ट में 14 बच्चे कोविड से संक्रमित मिले हैं। इसमें एक वर्ष से लेकर दस वर्ष तक की उम्र वाले शामिल हैं।
वहीं जेल के एक कर्मचारी ने कोविड के लक्षण मिलने पर जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मदनापुर और खुटार स्वास्थ्य केंद्र के दो कर्मचारी कोविड से संक्रमित मिले हैं। इसी तरह कृभको के दो लोगों ने कोरोना ने घेर लिया है।
विज्ञापन

छात्रों के लिए आज पांच स्कूलों में लगेगा टीकाकरण कैंप
-शिक्षण संस्थाओं में बुधवार को 15 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज, एबी रिच कालेज, संजय कुमार सरस्वती इंटर कालेज, डॉन एंड डोना कालेज को टीकाकरण केंद्र बनाया गया। जहां पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं पहुंचकर वैक्सीनेशन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें