फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कुइयां में बिना परमिट काटे सागौन के 13 पेड़

Tue, 12 Mar 2024 11:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव कुइयां के पास खेत से सागौन के कीमती 13 हरे पेड़ बिना परमिट लिए ही काट दिए गए। रेंजर ने खेत स्वामी, ठेकेदार समेत तीन पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब जिला मुख्यालय से जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


गांव कुइयां में एक किसान के खेत पर सागौन के पेड़ लगे थे। किसान ने पेड़ों को एक ठेकेदार को बेच दिया। ठेकेदार ने बिना परमिट बनवाए ही रविवार को पेड़ों का कटान कर डाला। जानकारी पर वन रक्षक संतोष गौड़ जब तक मौके पर पहुंचे तब तक ठेकेदार लकड़ियों को ट्रॉलियों में भरकर ले जा चुका था। वन रक्षक ने मामले की जानकारी रेंजर मनोज श्रीवास्तव को दी तो वह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद वनकर्मियों ने काटे गए पेड़ों की जड़ों की माप की।

उधर, जानकारी डीएफओ प्रखर गुप्ता को मिली तो उन्होंने एसडीओ सुशील कुमार को मामले की जांच के निर्देश दिए। शाम को रेंज कार्यालय पर वन रक्षक संतोष गौड़ की ओर से गांव कुइयां के चमन लाल, महेश प्रसाद और ठेकेदार गांव नरौठा हंसराम निवासी रवि गिहार के खिलाफ उत्तर प्रदेश वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले में केस काटा गया है। रिपोर्ट डीएफओ को भेजी जा रही है। पेड़ों की लंबाई और मोटाई के आधार पर आरोपियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
सुशील कुमार, एसडीओ, वन विभाग शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें