फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: साली की गोदभराई से पहले युवक का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Tue, 12 Mar 2024 11:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी। गांव कांकड़ निवासी विमलेश (30) का शव ददऊ गांव के पास अप लाइन पर पड़ा मिला। पत्नी के मायके में आयोजित कार्यक्रम में जाने के दौरान उसने अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाला विमलेश की साली की गोदभराई का कार्यक्रम था। इस कारण करीब डेढ़ माह पहले पत्नी प्रियंका बेटी रूपा देवी व गुल्ली के साथ मायके गई थी। रविवार को विमलेश की मां गुड्डी भी कार्यक्रम में चली गईं। इस बीच उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी। रात में गुजरी वंदे भारत के चालक को ददऊ गांव के पास अप लाइन पर शव देखकर तुरंत ही जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। इसके बाद सेहरामऊ दक्षिणी थाना प्रभारी रोहित सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को किनारे कराने के बाद पहचान कराने का प्रयास किया। उसकी शिनाख्त विमलेश के रूप में होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, विमलेश मानसिक रूप से परेशान था। उसका हरदोई से उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें