उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का अश्लील एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया गया।
शर्मनाक यह कि अवैध संबंध बनाने में महिला की मां ने भी आरोपी का सहयोग किया।
महिला के पति ने इसकी जानकारी लगने पर पत्नी और सास समेत तीन के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत उत्तराखंड के थाना मंगलौर में मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच उत्तराखंड से देवबंद कोतवाली को स्थानांतरित की है।
उत्तराखंड के मंगलौर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक की शादी तीन साल पूर्व देवबंद थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। युवक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी अक्सर मोबाइल पर मायके में लंबी बातें करती थी।
पूछताछ करने पर वह अपने घर बात करना बताती थी। इसी बीच दिसंबर 2012 में युवक को अपनी ससुराल के निकटवर्ती गांव के नाम से इंटरनेट पर अश्लील एमएमएस मौजूद होने की जानकारी मिली।
युवक ने मोबाइल पर एमएमएस देखा तो वह सन्न रह गया। एमएमएस में उसी की पत्नी एक युवक के साथ संबंध बना रही थी। एमएमएस में शर्मनाक तरीके से युवक की सास अवैध संबंध बनाने में आरोपी का सहयोग करती दिख रही है।
युवक ने एमएमएस उत्तराखंड की मंगलौर थाना पुलिस को उपलब्ध कराते हुए अपनी पत्नी, सास और आरोपी युवक के खिलाफ साइबर क्राइम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उत्तराखंड पुलिस ने मामला देवबंद क्षेत्र का होने के कारण इसकी जांच कोतवाली को स्थानांतरित कर दी है।