उत्तर प्रदेश के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक समेत दो दर्जन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोर्ट के आदेश पर सोमवार रात चांदपुर थाने में दर्ज हुए मामले की जांच सीओ जाफरगंज इंदू सिद्धार्थ को दी गई है।
क्षेत्र की ही रहने वाली पीड़ित महिला ने चांदपुर थाना पुलिस के सुनवाई न करने पर एसीजेएम कोर्ट में गुहार लगाई थी। कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने के आदेश हुए।
आरोप है कि पांच महीने पहले गोपालपुर निवासी विधायक मदन गोपाल वर्मा, मुरार, इलियास, अनीस, नफीस, शमीम, अयूम, कयूम, पप्पू, मेराज, सिराज, अंसार, रियाज, सुल्तान, भोले, रजोली उर्फ विनोद कुमार, शीतल यादव, रणधीर, मजीद, बाबू उर्फ हनीफ आदि ने उसके घर पर धावा बोला।
इन लोगों ने महिला के साथ ही उसकी दो नाबालिग पुत्रियों के कपड़े फाड़ डाले और तीनों के साथ दुष्कर्म किया। बाद में जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर कुछ रुपये भी लूट ले गए।
कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी शिवसागर सिंह ने बताया कि विधायक समेत 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विवेचना सर्किल सीओ को दी गई है। मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।