फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपको 'महंगा' पड़ेगा बीकॉम में दाखिला लेना

Sat, 29 Jun 2013 12:29 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमर्स की फील्ड में बढ़ते क्रेज की वजह से लखनऊ के कॉलेजों में बीकॉम में दाखिले के लिए इस बार मारामारी और बढ़ गई है। इस क्रेज का फायदा उठा रहे हैं कॉलेज। उन्होंने स्टूडेंट्स की दीवानगी को देखते हुए अपनी फीस में बढ़ोतरी कर दी है।
विज्ञापन


भरनी होगी काफी ज्यादा फीसद
नए शैक्षिक सत्र 2013-14 से छात्रों को पहले से काफी ज्यादा फीस भरनी होगी। इसमें दोगुना तक की बढ़ोतरी की गई है। बीकॉम सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में हुई इस बढ़ोतरी के बाद अभिभावकों की जेब पर काफी बोझ बढ़ेगा।

सबसे ज्यादा दाखिले कॉमर्स में
उल्लेखनीय है कि लखनऊ विश्वविद्यालय और डिग्री कॉलेजों में इस बार भी सबसे ज्यादा फॉर्म बीकॉम कोर्स में ही दाखिले के लिए आए हैं। लविवि में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस तो करीब दो साल पहले ही 25000 रुपये प्रतिवर्ष कर दी गई थी।
विज्ञापन


लंबी कतार का उठा रहे फायदा
कॉलेजों में पहले बीकॉम की फीस नहीं बढ़ाई, मगर अब दाखिले के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार देखकर कॉलेज प्रशासन भी फीस बढ़ोतरी कर रहा है। बीकॉम में औसतन एक-एक सीट पर दस या उससे ज्यादा अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है।

फिर भी खाली नहीं रहेंगी सीटें
ऐसे में कॉलेजों को मालूम है कि फीस बढ़ाए जाने के बावजूद उनके यहां एडमिशन हो ही जाएंगे और उनकी सीटें खाली नहीं रहेंगी। विद्यांत हिंदू पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. धर्म कौर ने बताया कि बीकॉम सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस करीब दो हजार रुपए बढ़ाई गई हैं। एपी सेन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विनीत सिंह ने भी कॉलेज में बीकॉम कोर्स की फीस में एक हजार रुपए बढ़ोतरी की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें