फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी के टेककृति में ‘सेंसर व्हील चेयर’ का प्रदर्शन

Sat, 05 Mar 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर

सार

  •  द‌िमाग के ह‌िसाब से चलेगी व्हील चेयर
  • 15 मार्च को आम लोगों के ल‌िए होगी लॉन्च
विज्ञापन
चेयर में लगा है माइंड मैपिंग ब्रेन सेंसर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरीर से लाचार लोगों के लिए देश में बनी पहली ‘सेंसर व्हील चेयर’ लांच होने जा रही है। इसका कंप्यूटर प्रोग्राम शुक्रवार को आईआईटी में चल रहे टेककृति इवेंट में दिखाया गया। सेंसर युक्त यह व्हील चेयर (पहिए लगी स्पेशल कुर्सी) इस पर बैठने वाले के दिमाग के निर्देशों से मूव करेगी। यह व्हील चेयर ए स्कूल ऑफ इलेक्ट्रानिक टेक्नोलॉजी (ए-सैट) द्वारा 15 मार्च को नई दिल्ली में आम पब्लिक के लिए लांच की जा रही है।
विज्ञापन


स्कूल के रोबोटिक्स एंड रिसर्च हेड दिवाकर वैश्य ने बताया कि चेयर में कई तरह के सेंसर का उपयोग किया गया है। इसे ऑपरेट करने के लिए हेड फोन की तरह एक उपकरण तैयार किया गया है। इसमें माइंड मैपिंग ब्रेन सेंसर लगाया गया है। इसे जैसे ही चेयर पर बैठे व्यक्ति को पहनाया जाएगा, सेंसर उसके दिमाग को पढ़ेगा और चेयर उसी दिशा में मूव करेगी।

इसे तैयार करते समय चेयर और माइंड मैपिंग सेंसर को कनेक्ट किया गया है। व्हील चेयर को दिन में दो घंटे चार्ज करना पड़ता है। इसे मेड इन इंडिया के तहत भारत में ही तैयार किया गया है। ब्रेन सेंसर और व्हीलचेयर की कीमत लगभग दो लाख रुपये होगी। दिवाकर ने बताया कि व्हील चेयर खरीदने से पहले व्यक्ति की हालत सेंटर को बताएं, इससे व्हील चेयर के सही उपयोग और अन्य खूबियों की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायो इन्क्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन

टेककृत‌ि में सेंसर चेयर का प्रदर्शन - फोटो : google
आईआईटी के सिडबी इन्नोवेशन एंड इन्क्यूबेशन सेंटर में शुक्रवार को बायो इन्क्यूबेशन का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन बायोरैक की एमडी डॉ. रेनू स्वरूप ने फीता काट कर किया।

बताया गया कि इसमें बायोरैक (बायो रिसर्च अस्सिटेंट काउंसिल) और आईआईटी के बीच टाईअप हुआ है। इसमें बायो इंडस्ट्री के क्षेत्र में नये इन्नोवेटिव आइडिया पर रिसर्च काम होगा। इसके लिए संस्थान को 8.77 लाख रुपये मिले हैं।

टेककृति के टेक्नीकल टॉक शो में शाम को डॉ. लेनडन इवांस का टॉक शो हुआ। श्रेन लिनियर कॉलीडर कोलाबरेशन के निदेशक डॉ. इवांस ने लार्ज हैड्रान कॉलीडर (एलएचसी) के बारे में बताया। उन्होंने ऑप्टीकल टेलीस्कोप से प्रकाश की गति व लंबी दूरी के साथ कॉलीडर के सिद्धांत भी बताए।

उधर, सन 2011 में लाइव एक्शन पीएचडी मूवी बनाने वाले जार्ज चैम ने स्टूडेंटों को अपनी ‘पिल्ड हायर एंड डिपर-अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट कॉमिक स्ट्रिप’ के बारे में बताया। जार्ज चैम के बाद यूबी सॉफ्ट के क्रियेटिव डायरेक्टर एलेक्स का वर्चुअल टॉक शो भी हुआ।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें