फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ये जनाब उगा रहे हैं 20 फीट ऊंचा गन्ना

Tue, 16 Jul 2013 01:21 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
वैज्ञानिक तौर तरीकों से फसल उत्पादन को उत्तर प्रदेश में लोकप्रियता मिलने लगी है, खासतौर पर गन्ने की खेती को लेकर लोग जागरुक हो रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ शुगरकेन रिसर्च (आईआईएसआर) की तकनीकों को अपनाकर खेती कर रहे सीतापुर में बिसवां के टिकरा गांव निवासी किसान शैलेंद्र वर्मा के खेतों में इस वक्त गन्ने की फसल 10 से 12 फीट ऊंची हो चुकी है।

चार किलो का एक गन्ना
शैलेंद्र के अनुसार अगले पांच महीने में कटाई तक गन्ने 20 फीट तक ऊंचे हो चुके होंगे। जिसमें एक का वजन 3 से 4 किलो होगा। उनका दावा देश भर की 16 चीनी मिलों से आए अफसरों को आश्चर्यचकित करने के लिए काफी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन हफ्तों तक चली ट्रेनिंग
तीन सप्ताह का यह प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश, बिहार व महाराष्ट्र की मिलों के गन्ना विकास अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके साह ने बताया कि उन्नत प्रजाति, सिंचाई तकनीक, पेड़ी प्रबंधन मशीन के चलते गन्ना किसानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि वे प्रति हेक्टेयर करीब 2,519 (ढाई टन से अधिक) क्विंटल गन्ने का उत्पादन कर चुके हैं।

जल्द ही ऐसे किसानों का क्लब बनाया जाएगा जो एक हेक्टेयर भूमि में दो टन से अधिक गन्ने का उत्पादन कर रहे हैं। ताकि बाकी लोगों के लिए नजीर बन सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें