फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय सरयू नदी में डूबा किशोर, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते समय सरयू नदी में डूबा किशोर, लापता
विज्ञापन

धनघटा। बिडहर घाट पर शुक्रवार दोपहर सरयू नदी में नहाते समय एक किशोर डूब गया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कराई, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गागरगाड़ चौक के उत्तर तरफ हरिश्चंद्र जायसवाल लोहे की दुकान संचालित करने के साथ ही परिवार सहित निवास करते हैं। दोपहर में होली खेलने के बाद उनका 17 वर्षीय बेटा ऋषभ उर्फ बंटी दोस्तों के साथ बाइक से बिडहर घाट पर सरयू नदी में स्नान करने गया था। उसके साथ गए दोस्तों ने बताया कि नहाते समय बंटी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख साथ नहा रहे दोस्तों ने शोर मचाया और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी एसओ विनय कुमार पाठक को हुई तो वह मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की नदी में तलाश शुरू कराई। एसओ ने बताया कि काफी देर तक किशोर की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पर धनघटा चौक के तमाम व्यापारी मौके पर पहुंच गए। किशोर के डूबने की जानकारी होने पर परिवार के लोग परेशान हैं। परिजन बेटे की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें