फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: योग शिक्षक डॉ. राघवेंद्र को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

Fri, 23 Jun 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पंचम राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर योग शिक्षक डॉ राघवेंद्र प
विज्ञापन
मेंहदावल। राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में सांथा क्षेत्र में मॉडल संविलियन विद्यालय परसा माफी पर सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ. राघवेन्द्र प्रताप को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को लखनऊ में प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने स्वर्ण पदक एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान मिलने पर योग शिक्षक को क्षेत्रीय शिक्षकों और लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

योग शिक्षक डॉ. राघवेंद्र प्रताप रमन ने बताया कि प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश के जरिये 15 से 20 जून के मध्य राजधानी लखनऊ में आयोजित कराई गई थी। यह सम्मान उन्हें योग को नवाचार के रूप में शिक्षा के साथ जोड़ने एवं प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर दिया गया है। इसके लिए दो स्तर पर चयन प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिला स्तर पर शिक्षकों के बीच प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रत्येक जिले से चयनित सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिला था। शिक्षक नेता अमरीश बहादुर सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि डॉक्टर रमन विद्यालय में विषय पढ़ाने के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग भी सिखाते हैं। उनको सम्मान मिलने पर बीएसए अतुल कुमार तिवारी, प्रभारी प्राचार्य डॉयट धीरेंद्र त्रिपाठी, बीईओ गीतांजलि त्रिपाठी, विजय कुुुमार गुप्त, अनूप सिंह, राकेश कुमार सिंह, सर्वेश त्रिपाठी, वैभव शुक्लाा, रविंद्र नाथ त्रिपाठी, गुलाम हैदर आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें