फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत और निर्माण का ब्योरा नहीं दे पाए एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की मरम्मत और निर्माण का ब्योरा नहीं दे पाए एक्सईएन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के नोडल अधिकारी/अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में विकास कार्य, निर्माण कार्य एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान एक्सईएन पीडब्लूडी सड़कों की मरम्मत और निर्माण का ब्योरा नहीं दे पाए। नोडल अधिकारी ने विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने समीक्षा के दौरान जनपद के विभिन्न विभागों का आंकड़ों एवं प्रगति के आधार पर क्रमवार समीक्षा की। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद में नए विद्युत कनेक्शन देने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में अधिशासी अधिकारी विद्युत से जवाब तलब किया। नई सड़कों के निर्माण एवं सड़कों के चौड़ीकरण आदि की समीक्षा के दौरान एक्सईएन पीडब्लूडी सही आंकड़ा नहीं बताए पाए। नोडल अफसर ने नाराजगी जताते हुए अगली बैठक में कार्रवाई की चेतावनी दी। नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पशु पालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सकों-दवाओं की उपलब्धता, आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड के लाभार्थी परिवारों की संख्या, कोविड-19 टीकाकरण, वेक्टर जनित रोग नियत्रंण कार्यक्रम, टीकाकरण आदि की समीक्षा की। पेयजल मिशन की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जनपद में 25 पेयजल परियोजनाओं के सापेक्ष 14 पेयजल परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई हैं। शेष पर कार्य चल रहा है। नोडल अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक दशा में कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कर लिया जाए। किसी भी स्तर पर लंबित प्रकरणों को आपसी समन्वय से निस्तारण पर जोर दिया। विभाग से संबंधित डाटा को तत्काल संबंधित वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव अनिल कुमार ने समाज कल्याण, सिंचाई विभाग, उद्योग विभाग, पेंशन, छात्रवृत्ति, सामूहिक विवाह, शादी अनुदान योजना, कन्या सुमंगला योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण, कौशल विकास मिशन, एक जनपद एक उत्पाद, खाद एवं सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि समेत विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल, एसपी डॉ कौस्तुभ, पीडी डीडी शुक्ल, डीएसटीओ एनके सिंह, सीएमओ डॉ आईबी सिंह, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद समेत विभिन्न विभागों अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें