फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Wed, 12 Mar 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार के पीछे गोरखपुर लखनऊ रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की देर रात एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेलवे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माल गाड़ी के चालक ने स्टेशन अधीक्षक को रात में हादसे की सूचना दिया। जिसके बाद रेलवे की तरफ से कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना के बाद चौकी प्रभारी तितौवा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लिया। महिला के पास एक बटुआ पाया गया। जिसमें कागज पर एक नंबर लिखा हुआ था। जिस पर पुलिस ने फोन किया तो धनघटा थाना क्षेत्र के डुहियाकला गांव निवासी प्रद्युमन ने अपनी मां सरोजा देवी (55) पत्नी स्वर्गीय रामप्रीत के रूप में पहचान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें