फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उछलकर सड़क पर गिरा युवक, मौत

Wed, 12 Mar 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उमापति की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे मंझरिया स्थित गैस एजेंसी के पास बुधवार की शाम ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार की हवा में उछल कर सड़क पर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक कुछ दूरी तक सड़क पर रगड़ गई। जिससे बाइक में आग पकड़ ली और जलने लगी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम मरवटिया निवासी उमापति (19) वर्ष पुत्र रामललित बाइक से खलीलाबाद से मगहर की तरफ जा रहा था। शाम को वह नेशनल हाईवे स्थित गैस प्लांट के पास पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हवा में ऊपर उछलकर युवक सड़क जा गिरा और मौके पर ही सर फटने से दर्दनाक मौत हो गई।
वहीं उसकी बाइक सड़क पर घिसटने से उसमे आग लग गई। सूचना पर मगहर चौकी प्रभारी एसआई मनीष जायसवाल के अगुवाई में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलवाकर बाइक में लगी आग पर काबू पाया। घटना में बाइक पूरी तरह जल गई। पुलिस घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से शव को जिला अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद मौके पर ही ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को भी दी।
विज्ञापन


बाइक में आग देखकर मच गई अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक की टक्कर के बाद बाइक सड़क पर रगड़ खाते हुए काफी आगे तक निकल गई। सड़क पर रगड़ खाने के बाद बाइक में आग लग गई। वहां पर आग को काबू में करने की हिम्मत कोई नही जुटा पाया। घटना के बाद हर कोई स्तब्ध रह गया। इसके बाद मगहर चौकी पुलिस वहां पर पहुंची और तत्काल अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दिया। हालांकि जब तक फायर सर्विस के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बाइक लगभग पूरी तरह से राख हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें