फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant kabir nagar: पड़ोसी की दीवार से दब कर घायल हुई महिला की हुई मौत, गांव में छाया मातम

Tue, 13 Sep 2022 02:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

ग्राम काली जगदीशपुर निवासी हरि प्रसाद हरिजन वर्तमान समय मे बंगलौर में है। घर पर उनकी पत्नी छोटे बेटे के साथ रहती थी। मंगलवार को पत्नी संजू देवी  (45) नल पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान बरसात के पानी से नमी खा चुकी पड़ोसी राम मुनित के घर की कच्ची उसके ऊपर भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर में मंगलवार सुबह नल पर बर्तन धुल कर रही 45 वर्षीय महिला के ऊपर पड़ोसी की दीवार गिर गई। नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर लेकर गए। वहां चिकित्सको ने महिला की मौत होने की पुष्टि कर दी। परिजन शव को घर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्राम काली जगदीशपुर निवासी हरि प्रसाद हरिजन वर्तमान समय मे बंगलौर में है। घर पर उनकी पत्नी छोटे बेटे के साथ रहती थी। मंगलवार को पत्नी संजू देवी  (45) नल पर बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान बरसात के पानी से नमी खा चुकी पड़ोसी राम मुनित के घर की कच्ची उसके ऊपर भरभराकर गिर गई।
जिससे वह मलबे के नीचे दब गई। हो हल्ला सुनकर लोग पहुंच गए। अथक प्रयास से उसे बाहर निकाला गया। लोग महिला को सीएचसी नाथनगर लेकर गए। चिकित्सको ने संजू देवी की मौत होने की पुष्टि कर दी। लोग मृतक संजू का शव लेकर वापस घर पहुंचे।
विज्ञापन

मृतक का बड़ा बेटा अविनाश बीएड कर रहा है। मझला बेटा पॉलिटेक्निक की तैयारी कर रहा है। छोटा बेटा अमन घर पर ही हाईस्कूल में पढ़ रहा है। पति के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद दाह संस्कार किया जाएगा। आकस्मिक मौत से ग्रामीण गमगीन हैं। घटना की सूचना हल्का लेखपाल को दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें