फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी का चला जादू, जनता ने अखिलेश को नकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी का चला जादू, जनता ने अखिलेश को नकारा
विज्ञापन

वोटरों ने लिखी नई इबारत
चुनाव में वादों की झड़ी भी सपा की नइया नहीं पार लगा सकी
जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा का फिर कब्जा
पुनीत कुमार मिश्र
संतकबीरनगर। अबकी बार फिर योगी सरकार के नारों के साथ चुनाव मैदान में उतरी भाजपा को आखिरकार जिले की तीनों विधानसभा सीट पर जीत मिल ही गई। योगी के ग्लैमर के आगे जनता ने अखिलेश यादव के वादों को नकार दिया। जनता के दिलों दिमाग में सपा मुखिया अखिलेश कोई छाप नहीं छोड़ सके। उनके वादों का भी जनता में कोई असर नहीं पड़ा। आम जनता ने दिखा दिया कि जब वह बोलती है तो उसकी अपनी भाषा होती है।
विज्ञापन

पहले बात करें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की। अखिलेश यादव जब इंडस्ट्रीएल एरिया खलीलाबाद के मैदान में पहुंचे तो भीड़ देख कर काफी खुश हुए थे। उनके साथ मंच पर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों के आधार पर वे चुनाव जीतेेंगे। उन्होंने जनता से कहा था कि युवाओं को लैपटॉप, बेरोजगारी भत्ता, वृद्धा पेंशन, कन्या विद्याधन योजना सहित कई योजनाओं को चलाया था। जिसका लाभ जनता को उनके शासन में मिला था। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई वादा पूरा नहीं किया। योगी बाबा के आवास से चिलम जलता रहा। बाबा अब जाएंगे। अखिलेश ने जनसभा में जनता से तमाम वादे किए, लेकिन इसका जनता पर कोई असर नहीं पड़ा। वहीं दूसरी और भाजपा की तरफ से इंडस्ट्रीएल एरिया में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यह लाल टोपी प्रदेश में सरकार नहीं बना सकती है। योगी ने प्रदेश में अराजकता के माहौल को खत्म किया है। बहू-बेटियां रात में भी कहीं आ जा सकती हैं। योगी शासन में सभी सुरक्षित हैं। सड़कों का जाल बिछा हुआ है। योगी प्रदेश की तस्वीर बदल दिए हैं और आगे भी बदलेंगे। अमित शाह के भाषण का असर जनता पर पड़ा और जनता के सामने योगी का ग्लैमर चल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें