फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य का सिर्फ 13 फीसदी ही लग सका टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित हुआ। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 15200 रखा गया था। इसके सापेक्ष 1972 लोगों को वैक्सीन लग सकी। यह कुल लक्ष्य का 13 फीसदी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत बुधवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1700 रखा गया था। इसके सापेक्ष 304 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1400 के सापेक्ष 230, नाथनगर में 1600 के सापेक्ष 130, सांथा में 1400 के सापेक्ष 232, सेमरियावां में 1800 के सापेक्ष 190, मेंहदावल में 1700 के सापेक्ष 140, हैंसर बाजार में 1500 के सापेक्ष 436, बेलहर में 1500 के सापेक्ष 100, बघौली में 1600 के सापेक्ष 110, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें