फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में छाया रहा बिजली और पानी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल में छाया रहा बिजली और पानी का मुद्दा
विज्ञापन

सांसद आदर्श गांव जिगिना में लगी चौपाल में सीडीओ ने निदान के लिए दिया 15 दिन का वक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड़ हैसर बाजार के चयनित सांसद आदर्श गांव जिगिना में बुधवार को नवागत सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में पीने के पानी और बिजली का मुद्दा छाया रहा। इस पर सीडीओ ने संबंधित समस्या को 15 दिनों के भीतर निस्तारित करने का जल निगम और विद्युत निगम के एक्सईएन को दिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत जिगिना में डीएम की चौपाल प्रस्तावित थी। किन्हीं कारणों से डीएम चौपाल में नहीं पहुंच सकीं। इस पर नवागत सीडीओ सुरेंद्रनाथ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में ग्रामीणों ने खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली की कटौती चरम पर है और बिल अधिक पहुंच रहा है। कोई दो बल्ब जला रहा है और कोई दस बल्ब, लेकिन बिल बराबर आ रहा है। गांव में पानी की टंकी बनी हुई है, लेकिन दो साल गुजर गया और पानी की सप्लाई नही शुरू हुई है। जिससे ग्रामीणों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। सीडीओ ने 15 दिन के भीतर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश जल निगम के अधिशासी अभियंता को दिया। इसी प्रकार बिजली आपूर्ति को भी ठीक करने का निर्देश देते हुए सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में ग्रामीण विकास ,मनरेगा, स्वास्थ्य ,श्रम, मत्स्य, पालन समाज कल्याण ,युवा कल्याण ,बाल विकास एवं पुष्टाहार, दिव्यांग जन कल्याण विभाग ,खादी एवं ग्रामोद्योग समेत लगभग सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है। इसके साथ ही साथ वृद्धा विधवा एवं विकलांग पेंशन जारी की गई है। गांव में पंचायत भवन, दिव्यांग एवं सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि ईट की गुणवत्ता ठीक नहीं है। सोयम दर्जे के ईट का प्रयोग किया जा रहा है। जिस पर सीडीओ ने बीडीओ से जांच करके कार्रवाई करने को कहा।। चौपाल में मुख्य रूप से परियोजना निदेशक दुर्गा दत्त शुक्ला, डीसी मनरेगा उमाकांत तिवारी, अधिशासी अभियंता विद्युत आर के सिंह, खंड विकास अधिकारी अमरेश सिंह चौहान, एडीओ पंचायत शिवकुमार त्रिपाठी, ग्राम प्रधान संतराम, अवनीश कुमार, नंदनी ओझा, सुभाष यादव, अशोक कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें