संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के 11 स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 13800 रखा गया था। इसके सापेक्ष 11685 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत मंगलवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि खलीलाबाद सीएचसी पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 1600 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 2358 लोगों को टीका लगाया गया। पौली में 1200 के सापेक्ष 1040, नाथनगर में 1500 के सापेक्ष 1540, सांथा में 1400 के सापेक्ष 741, सेमरियावां में 1500 के सापेक्ष 1540, मेंहदावल में 1500 के सापेक्ष 1280, हैंसर बाजार में 1500 के सापेक्ष 1020, बेलहर में 1200 के सापेक्ष 298, बघौली में 1400 के सापेक्ष 1140, जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 500 के सापेक्ष 210 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही अर्बन उपकेंद्र पर 500 के सापेक्ष 518 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।