फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 7,060 को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में कोविड का टीका लगवाने के लिए लगी भीड़।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिले में 7,060 को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

- 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5930 था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल समेत जिले के 10 स्वास्थ्य केंद्रों पर बृहस्पतिवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 18 से 44 वर्ष तक के 4698 और 45 वर्ष से अधिक उम्र तक के 2362 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। कोरोना टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5930 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 7060 लोगों को टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के तहत बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष तक का कुल लक्ष्य 3,830 रखा गया था। जिसके सापेक्ष 4,698 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें सीएचसी खलीलाबाद में 600 के सापेक्ष 626, पीएचसी पौली में 200 के सापेक्ष 270, सीएचसी नाथनगर में 300 के सापेक्ष 300, सीएचसी सांथा में 600 के सापेक्ष 641, सीएचसी सेमरियावां में 200 के सापेक्ष 600, सीएचसी मेंहदावल 700 के सापेक्ष 700, सीएचसी हैंसर में 500 के सापेक्ष 601, जिला अस्पताल में शून्य के सापेक्ष 140, पीएचसी बेलहर में 100 के सापेक्ष 140, पीएचसी बघौली में 630 के सापेक्ष 660 लोगों को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से 45 वर्ष के ऊपर के 2100 लोगों के सापेक्ष 2362 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 100 के सापेक्ष 70 लोगों को टीका लगा। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 300 के सापेक्ष 574, पीएचसी पौली में 100 के सापेक्ष 70, सीएचसी नाथनगर में 300 के सापेक्ष 390, सीएचसी सांथा में 200 के सापेक्ष 180, सीएचसी सेमरियावां में 300 के सापेक्ष 310, सीएचसी मेंहदावल 300 के सापेक्ष 300, सीएचसी हैंसर में 200 के सापेक्ष 238, पीएचसी बेलहर कला में 100 के सापेक्ष 80, पीएचसी बघौली में 100 के सापेक्ष 150 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें