दीवाल के नीचे दबने से घायल पंचम।
- फोटो : KHALILABAD
दीवार में दबकर बाप-बेटे घायल
- कच्चा मकान उजाड़ने के दौरान हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के पोखरिभटवा गांव में शनिवार को कच्चा मकान उजाड़ने के दौरान दीवार अचानक गिर गया। जिसके मलबे के नीचे दबकर बाप-बेटे घायल हो गए। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए।
धर्मसिंहवा क्षेत्र के पोखर भिटवा गांव के रहने वाले मुर्तजा अपने कच्चे मकान को उजाड़ कर नया मकान बनवाने की तैयारी कर रहे हैं। वे गांव के ही पंचम को अपना कच्चा मकान उजाड़ने का ठेका दिए थे। शनिवार को 55 वर्षीय पंचम अपने बेटे 30 वर्षीय राकेश व कुछ अन्य मजदूरों के साथ दीवार को उजाड़ रहे थे। इसी अचानक दीवार भरभराकर गिर गया। मलबे के नीचे दब जाने से पंचम और उनका बेटा राकेश घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गांव के ही राजू ने बताया कि पंचम के पैर की हड्डी टूट गई है। जबकि राकेश के सीने में काफी चोटें आई है। ग्रामीणों की मदद से परिजन घायल बाप-बेटे को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए हैं।