फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय व्यापारी महापंचायत का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का मंडलीय व्यापारी महापंचायत का आयोजन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यदि किसान देश का अन्नदता है तो व्यापारी वर्ग भाग्य विधाता है। किसानों ने आंदोलन करके अपने कृषि कानून को वापस करा लिया। ठीक वैसे ही व्यापारी वर्ग की मांगों का भी निस्तारण होगा। इसके लिए हमें एकजुट होकर मजबूती के साथ लड़ाई लड़ने की जरूरत है। ये बातें शहर के एक मैरिज हाल में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित मंडलीय व्यापारी महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहीं।
उन्होंने कहा कि आप जहां रहो गर्व से कहो हम व्यापारी हैं। व्यापारी सबसे ज्यादा टैक्स देता है। रोजगार देता है। जो सम्मान के लिए पसीना बहा संघर्ष करे वह सही मायने में व्यापारी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी पंचायत अभियान के माध्यम से देश की दशा और दिशा बदलने का काम करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन एवं जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ने महंगाई के सबसे प्रमुख कारक पेट्रोल व डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। आम व्यापारी के व्यापार को बुरी तरह प्रभावित करने वाली ऑनलाइन बहुराष्ट्रीय कंपनियों पर रोक लगाई जाए। जिला पंचायत द्वारा सीपी टैक्स के नाम पर छोटे व मझोले व्यापारियों के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने के साथ ही खाद्य विभाग के लाइसेंस को आजीवन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्व में हटा दिए गए मंडी शुल्क को पुन: बहाली का आदेश जारी किया है जो अन्यायपूर्ण व अनुचित है और व्यापारी हितों के विरुद्ध है। इसको तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही व्यापारी आयोग का गठन किया जाए। कार्यक्रम को प्रदेश मंत्री पवन जायसवाल, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि, बस्ती के जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ल, विजय पाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष हरिलाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल, जिला मंत्री शिवाजी गुप्ता, रजनीश वर्मा, अखिलेंद्र सिंह, राकेश सिंह कसेरा, सचिवेश श्रीवास्तव, संजीव भाटिया, विपिन जायसवाल, मो. आलम, शेखू खान, राहुल सिंह, रामसजीवन कसौधन, देवेश कुमार चड्ढा, सदानंद, गिरीश चंद्र अग्रहरि, विक्रम कसौधन, राम कुमार वर्मा, अमित कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री विनीत चड्डा ने किया। इस मौके पर सतविंदर पाल सिंह जज्जी, दलजीत सिंह, सुजीत गुप्ता, मेंहदी हसन, दीपक विश्वकर्मा, विकास गुप्ता, शिव कुमार यादव, हाशिमी सिद्दीकी, राज कुमार, विजय रूंगटा, प्रीतपाल सिंह, रवींद्र, अनुराग सिंह, राकेश जैन, रजत जैन, अनुपम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें