रकम मांगने पर व्यापारी को पीटा
संतकबीरनगर। शहर के एक व्यापारी से तीन लाख रुपये का कपड़ा लेकर भुगतान नहीं करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरदहिया बाजार निवासी जय किशन जायसवाल ने बताया कि उनके पिता की कपड़े की दुकान है। आरोप है कि मुखलिसपुर रोड निवासी आशुतोष जायसवाल और उनके पिता राम सागर जायसवाल ने 30 अप्रैल 2019 को तीन लाख रुपये का कपड़ा लिया और नकद भुगतान करने में असमर्थता जाहिर की। आरोप है कि उन्हें तीन लाख रुपये का चेक दिया। सात जून 2019 को चेक बैंक में भुगतान के लिए लगाया गया तो खाते में पर्याप्त रकम न होने से भुगतान नहीं हुआ। रकम मांगने पर लोग टालमटोल करने लगे।
आरोप है कि उसकी पिटाई करने के बाद रकम वापस नहीं करने की धमकी दी। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में आशुतोष जायसवाल और उनके पिता राम सागर जायसवाल के खिलाफ मारपीट, जानमाल की धमकी देने और रकम हड़प लेने का केस दर्ज किया गया। संवाद