फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगाइयों से निपटने के बताए गए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
दंगाइयों से निपटने के बताए गए गुर
विज्ञापन

आपात स्थिति से निपटने के लिए किया पूर्वाभ्यास
संतकबीरनगर। त्योहारों के दृष्टिगत जिले में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने की तैयारी में पुलिस जुट गई है। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइंस परिसर में एसपी सोनम कुमार के नेतृत्व में बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिसकर्मियों को शस्त्र एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण प्रदान किया गया। दंगाइयों से निपटने के गुर बताए गए।
पूर्वाभ्यास के दौरान भीड़ को तितर-बीतर करने के तरीकों के साथ फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी से पानी की बौछार, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्र चलाने का तरीका बताया गया। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण के लिए अमल में लाए जाने वाले विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसपी ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि जनपद में यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए, इसलिए सभी लोग सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहे। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सदैव सक्रिय दशा में रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी बनी रहनी चाहिए, ताकि सूचना पर तत्काल कदम उठाया जा सके। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइंस राजीव कुमार यादव, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें