फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए तीन खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अयोध्या में 27 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए बस्ती मंडल की टीम में संतकबीरनगर की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अर्पित यादव, संध्या और अदिति सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

बस्ती मंडल की टीम के मैनेजर के रूप में संतकबीरनगर के बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। वह टीम के साथ अयोध्या में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, हैंडबॉल प्रशिक्षक विमलेश ध्रुव, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार गुप्ता, कुश्ती प्रशिक्षक यादवेंद्र, खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षक मनोज यादव, क्रिकेट प्रशिक्षक प्रिंस मिश्रा, जिला एथलेटिक्स सचिव रमेश प्रसाद सहित अन्य खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें