संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एचआरपीजी) खलीलाबाद का बीसीए विभाग लगातार नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अक्टूबर 2025 में आयोजित आविष्कार फाउंडेशन के इनोवेशन कार्यक्रम में बीसीए विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
उसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2026 में विभाग के विद्यार्थियों ने उड़ान में सहभागिता कर अपने नवाचार एवं उद्यमिता कौशल को और अधिक सशक्त बनाया। इस बूटकैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवाचार, डिजाइन थिंकिंग, स्टार्टअप विकास, मेंटरशिप तथा उद्यमिता के व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ना था।
इस कार्यक्रम में अनमोल पांडेय, अनुराग पांडेय, अवनीश सिंह, शिवम मिश्रा एवं शुभम चौधरी ने एचआरपीजी कॉलेज के बीसीए विभाग का प्रतिनिधित्व किया तथा सफल सहभागिता के लिए प्रमाणपत्र प्राप्त किया।
इस उपलब्धि में बीसीए विभागाध्यक्ष संदीप सिंह, अंजनी मिश्रा, विंध्येश्वर सिंह एवं रविशंकर पांडेय का निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि महाविद्यालय की कॅरिअर काउंसिलिंग सेल तथा प्लेसमेंट सेल के लगातार प्रयास से बीसीए विभाग के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता के क्षेत्र में नई सफलताएं अर्जित कर संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।