फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: चक की पैमाइश करने गए तीन कानूनगो व दो लेखपाल को पांच घंटे बनाए रखा बंधक

Fri, 25 Jul 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
डेबरी गांव में बंधक बनाए चकबंदी कर्मियों को बाहर निकालती हुई पुलिस 
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम डेबरी में शुक्रवार को चक की पैमाइश करने गए तीन राजस्व निरीक्षक और दो लेखपाल को आक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने मनमाने ढंग से चकबंदी प्रक्रिया निपटाने का इन कर्मियों पर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर पांच घंटे बाद कर्मचारियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डेबरी गांव में चक की पैमाइश करने गए तीन राजस्व निरीक्षक व दो लेखपालों ने सुबह 10 बजे जैसे ही कार्य करना शुरू किया, वहां मौजूद दर्जनों किसानों से उनकी बहस शुरू हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और निकट स्थित हनुमान मंदिर में बैठा दिया।
ग्रामीणों का कहना था कि समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान ने अपनी पत्नी और दो अन्य महिलाओं को सदस्य बनाया हुआ है। जिनसे हस्ताक्षर करवाकर मनमाने ढंग से प्रस्ताव दे रहे हैं। गांव में अनेक चक ऐसे है जिनमें बैनामेदार की जमीन को हटाकर दूसरे काश्तकारों के नाम चक बांध दिया जा रहा है। यह सभी कार्य नियम विरुद्ध है। ग्रामीणों ने गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने तथा दोबारा चक निर्धारण की मांग की।
विज्ञापन

चकबंदी कर्मियों ने बंधक बनाने सूचना मैसेज के जरिये अपने उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे धनघटा थाने के प्रभारी निरीक्षक राम कृष्ण मिश्र ने आधे घंटे तक ग्रामीणों को समझा बुझााकर शाम तीन बजे के करीब मुक्त किया। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें